हमीरपुर सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्रॉली में भिड़ंत, घबराकर खिड़कियों से कूदे यात्री, 12 घायल; तीन कानपुर रेफर

हमीरपुर जिले के बिवांर कस्बे में स्टेट हाईवे-42 पर रविवार सुबह रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद बस कुछ दूर तक आगे बढ़ती रही। अचानक हुए हादसे से घबराए कुछ यात्री खिड़कियों से कूद गए। घायलों में बस चालक और महिला परिचालक के साथ पीईटी परीक्षा देने कुछेछा जा रहीं मधु राजपूत और आकांक्षा भी शामिल हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, राठ डिपो की बस रविवार सुबह करीब 4:30 बजे राठ से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब 5:30 बजे बिवांर कस्बे में हीरानंद डिग्री कॉलेज के सामने बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। ट्रॉली में ईंटें लदी थीं। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ईंटें सड़क पर बिखर गईं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 08:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हमीरपुर सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्रॉली में भिड़ंत, घबराकर खिड़कियों से कूदे यात्री, 12 घायल; तीन कानपुर रेफर #CityStates #Crime #Kanpur #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #SubahSamachar