Hamirpur Accident: पत्थरों से लदे डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा, दो की मौत और तीन की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पत्थरों से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और डंपर सड़क पर ही पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन सवारियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद डंपर पलट गया, जिससे उसका चालक स्टेयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 11:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur Accident: पत्थरों से लदे डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा, दो की मौत और तीन की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर #CityStates #Kanpur #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #SubahSamachar