Hamirpur Fake Marriage Gang: फर्जी शादी कांड में नया खुलासा, शीतल के लिए दूल्हे ढूंढने वाली मामी सास गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में फर्जी शादी कर दूल्हों से ठगी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है, जिसमें पुलिस ने नीलम नामक महिला को गिरफ्तार किया है। नीलम पर कथित 'लुटेरी दुल्हन' शीतल के लिए अविवाहित युवकों की तलाश करने और उन्हें शादी के लिए तैयार करने का आरोप है। मामले की परतें खुल रही हैं, तीसरी गिरफ्तारी पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि गिरफ्तार की गई नीलम, पहले से गिरफ्तार बिचौली पूनम की मामी सास है। आरोप है कि नीलम क्षेत्र में अविवाहित युवकों की जानकारी जुटाकर पूनम तक पहुंचाती थी, जिसके बाद पूनम और कथित दुल्हन शीतल मिलकर आगे की प्रक्रिया पूरी करते थे। सोमवार को नीलम को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। यह इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले कथित दुल्हन शीतल और बिचौली पूनम को गिरफ्तार किया जा चुका है, हालाँकि उन्हें बाद में सशर्त जमानत मिल गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 13:00 IST
Hamirpur Fake Marriage Gang: फर्जी शादी कांड में नया खुलासा, शीतल के लिए दूल्हे ढूंढने वाली मामी सास गिरफ्तार #CityStates #Hamirpur(himachal) #Shimla #HimachalPradesh #FakeMarriageGang #LooteriDulhanSheetal #HamirpurFraudCase #FakeWeddingScam #SheetalArrest #MarriageFraudGang #SubahSamachar
