हमीरपुर: तालाब में दूषित पानी से मछलियों की मौत, चार लाख का नुकसान, ठेकेदार ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप

हमीरपुर जिले में मुस्करा कस्बे के छह थोक निवासी बाबूराम द्वारा मत्स्य पालन हेतु लिए गए इटकिरी तालाब में बड़ी संख्या में पाली जा रही मछलियों की मौत हो गई। ठेकेदार ने इसके लिए ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए लगभग चार लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। बाबूराम ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने मत्स्य विभाग से इटकिरी तालाब का आगामी 10 वर्षों के लिए मछली पालन का सरकारी ठेका लिया था। तालाब में बड़ी संख्या में मछली के बच्चे डलवाए गए थे, जो बाजार में बेचने योग्य हो चुकी थीं। उनका आरोप है कि तालाब में गंदगी व दूषित तरल पदार्थ मिलाकर मछलियों को मार दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 12:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हमीरपुर: तालाब में दूषित पानी से मछलियों की मौत, चार लाख का नुकसान, ठेकेदार ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप #CityStates #Kanpur #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #FishDeathsAtItkiriPondInHamirpur #DisputeInvolvingTheFisheriesContractor. #SubahSamachar