Hamirpur: जिला अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट का मामला, अतरार गांव के तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश
हमीरपुर में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज की मौत के बाद ईएमओ और स्टाफ से मारपीट के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने अतरार गांव के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया है। मामले में एक नामजद सहित 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बिवांर क्षेत्र के अतरार गांव निवासी जितेंद्र (20) ने 18 मई की रात सल्फास की गोलियां खा ली थीं। परिजन उसे 19 मई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि मौत के बाद तीमारदारों ने इमरजेंसी वार्ड में तैनात ईएमओ डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, स्टाफ नर्स विपिन व अन्य स्टाफ के साथ अभद्रता और मारपीट की थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 22, 2026, 08:32 IST
Hamirpur: जिला अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट का मामला, अतरार गांव के तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश #CityStates #Kanpur #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #HamirpurDistrictHospitalDoctorAttack #DoctorStrikeHamirpur #SubahSamachar
