Hamirpur News: होली पर नशा तस्करी पर चोट, दो आरोपी 24.52 ग्राम चिट्टे के साथ धरे; कोर्ट ने रिमांड पर भेजे आरोप

जिला पुलिस हमीरपुर ने होली पर्व पर नशा तस्करी पर चोट की है। सदर और भोरंज पुलिस ने चिट्टा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 24.52 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया। आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पहले मामले में सदर थाना के तहत स्वाहल में टैक्सी में सवार एक व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान 24 साल के शशिकांत निवासी हमीरपुर के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को शनिवार तक पुलिस रिमांड दी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार तड़के करीब चार बजे स्वाहल के पास नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने एक टैक्सी को संदेह के आधार पर रोक कर सवारी की तलाशी की। तलाशी का दौरान इस आरोपी से चिट्टे की खेप बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी होशियारपुर से चिट्टे की खेप लेकर भोटा पहुंचा था। इसके उपरांत उसने भोटा से अपने घर के लिए टैक्सी की सेवाएं ली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 11:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur News: होली पर नशा तस्करी पर चोट, दो आरोपी 24.52 ग्राम चिट्टे के साथ धरे; कोर्ट ने रिमांड पर भेजे आरोप #CityStates #Hamirpur(himachal) #HamirpurChittaSeized #HamirpurPoliceChittaBust #HimachalHeroinSeized #HamirpurNdpsActArrest #TaxiChittaRecoveryHamirpur #HimachalDrugBustHamirpur #ChittaSmugglerArrestedHimachal #HamirpurSwahalDrugCase #SubahSamachar