वर्दी की बर्बरता: गलत वारंटी समझ उठाया, फिर थाने में युवक को दी थर्ड डिग्री, SP ने दरोगा को किया लाइन हाजिर

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली पुलिस की एक बड़ी लापरवाही और बर्बरता का मामला सामने आया था, जहां गलत वारंटी समझकर एक युवक को बुरी तरह पीटा गया। मामले में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने दरोगा सुरेंद्र पाल को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच अपर एएसपी अरविंद कुमार वर्मा की थी। बता दें कि सदर कोतवाली पुलिस गलत वारंटी समझकर मेरापुर निवासी शिवराज सिंह को थाने ले आई थी। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि थाने के भीतर उसे बेरहमी से पीटा गया। हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने उसके हाथ, चेहरे और सीने पर चोटों की पुष्टि की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 10:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वर्दी की बर्बरता: गलत वारंटी समझ उठाया, फिर थाने में युवक को दी थर्ड डिग्री, SP ने दरोगा को किया लाइन हाजिर #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #HamirpurPoliceBrutality #CustodialViolence #SadarKotwali #SpHamirpur #SubahSamachar