Haridwar News: लटकते बिजली के तार दे रहे हादसे को न्योता, ऊर्जा निगम बेपरवाह

- लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल सिडकुल। गांव रावली महदूद में ऊर्जा निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, एक बिजली का ट्रांसफार्मर बेहद बेढंगे और खतरनाक तरीके से लगा हुआ है। इससे स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस ट्रांसफार्मर से जुड़े भारी-भरकम और हाई-वोल्टेज तार नीचे की तरफ लटक रहे हैं जो लगभग जमीन को छू रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि सड़क पर जलभराव होने के कारण इन तारों से पानी में करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों और पशुओं के लिए यह स्थिति बेहद जानलेवा साबित हो रही है। स्थानीय निवासी सचिन नेहरा ने बताया कि वह इस गंभीर समस्या के संबंध में कई बार ऊर्जा निगम को लिखित और मौखिक शिकायत दे चुके हैं लेकिन विभाग की ओर से इस संबंध मं कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह व्यस्त मार्ग है और लटकते तारों की वजह से किसी भी दिन कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। स्थानीय जनता ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत ट्रांसफार्मर और लटकते तारों की समस्या से निजात दिलाए।-------------------------- इस तरह की कोई भी शिकायत नहीं आई है लेकिन अगर तार लटकने की शिकायत है, तो उसे दूर किया जाएगा। - मयंक, क्षेत्रीय, जेई, ऊर्जा निगम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: लटकते बिजली के तार दे रहे हादसे को न्योता, ऊर्जा निगम बेपरवाह #HangingPowerLinesAreInvitingAMajorAccident #AndTheEnergyCorporationIsCareless #SubahSamachar