Gurugram News: 2 अप्रैल को धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव
बल्लभगढ़। कैली धाम स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंडल में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव आगामी दो अप्रैल को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रविवार को मंडल की एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने एकत्रित होकर भगवान हनुमान को कार्ड समर्पित किया व कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक संरक्षक मंडल के वीएस चौधरी, अरुण बजाज, प्रेम प्रकाश गुप्ता आदि वरिष्ठजन के निर्देशन में संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु वर्तमान प्रधान पारसमल को प्रोजेक्ट चेयरमैन नियुक्त किया गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 15:57 IST
Gurugram News: 2 अप्रैल को धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव #HanumanJanmotsavWillBeCelebratedWithGreatPompOnApril2nd. #SubahSamachar
