Mahendragarh-Narnaul News: उषा प्रियदर्शनी व मीना परमार की नियुक्ति पर जताई खुशी

नारनौल। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेमलता यादव ने हरियाणा विधानसभा की पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव की प्रेरणा से हरियाणा महिला आयोग में उषा प्रियदर्शनी को अध्यक्ष व मीना परमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर झुग्गी-झोपड़ियाें में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर प्रेमलता यादव ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का कार्य करती है। उषा प्रियदर्शनी एवं मीना परमार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त कर पार्टी ने यह साबित कर दिया है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रदेशभर में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी व महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष सुनवाई कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 17:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mahendragarh-Narnaul News: उषा प्रियदर्शनी व मीना परमार की नियुक्ति पर जताई खुशी #HappinessExpressedOverTheAppointmentsOfUshaPriyadarshaniAndMeenaParmar. #SubahSamachar