Navratri Day 5 Wishes: नवरात्रि के पांचवें दिन प्रियजनों को भेजें मां स्कंदमाता से जुड़े शुभकामना संदेश

Chaitra Navratri 2026Day 5 Maa Skandamata Puja: चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप, मां स्कंदमाता की पूजा के लिए समर्पित होता है। मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं, इसलिए उन्हें इस नाम से जाना जाता है। उनका स्वरूप बेहद दिव्य और आकर्षक माना गया है। वे सिंह पर विराजमान रहती हैं और चार भुजाओं से सुशोभित होती हैं। उनकी एक भुजा में बाल रूप में कार्तिकेय विराजमान रहते हैं, जबकि अन्य हाथों में कमल पुष्प और वरमुद्रा दिखाई देती है। उनके दर्शन से ही भक्तों को शांति और आनंद की अनुभूति होती है। मान्यता है कि मां स्कंदमाता की सच्चे मन से पूजा करने पर संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही उनकी कृपा से ज्ञान, बुद्धि और विवेक का आशीर्वाद मिलता है। इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर आप भी मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। Durga Ashtami 2026:25 या 26 मार्च कब है दुर्गा अष्टमी और कब किया जाएगा कन्या पूजन जानें तिथि और शुभ मुहूर्त Chaitra Navratri 2026:नवरात्रि में करें अपनी राशि के अनुसार उपाय, मां दुर्गा करेंगी हर मनोकामना पूर्ण

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Navratri Day 5 Wishes: नवरात्रि के पांचवें दिन प्रियजनों को भेजें मां स्कंदमाता से जुड़े शुभकामना संदेश #Festivals #National #ChaitraNavratri2026 #Navratri2026Day5Wishes #Navratri2026Day5 #ChaitraNavratriHindiQuotes #Navratri2026Images #NavratriWishesInHindi #FestivalsPhotos #FestivalsImages #SubahSamachar