Kangra News: हरभजन बने ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला के अध्यक्ष, 13 को बनाया उपाध्यक्ष

धर्मशाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला की नई कार्यकारिणी को अपनी औपचारिक स्वीकृति दे दी है। संगठन में अध्यक्ष पद की कमान चौधरी हरभजन सिंह को सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।नई कार्यकारिणी में अशोक पठानिया, हरीश चौधरी, उर्मिल राणा, संजीव सिहोटा, मलकीत चौधरी, उदय जमवाल, रविंद्र चौधरी, सोनिया ठाकुर, विनय थापा, योगेश कुमार, शारदा देवी, संतोष गोस्वामी (बॉबी) और सतीश चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बीर चंद, चमन लाल, गुरबख्श सिंह, रविंद्र सिंह, समंगला देवी, सुदर्शना कुमारी, मोहिंदर शर्मा, अनिल कुमार, संध्या देवी, सुमन कुमारी व मोनिका को सचिव का दायित्व मिला है। इसके अलावा राजेश मेहता को कोषाध्यक्ष और जगरूप सुखवाल व राहुल धीमान को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।नवनियुक्त अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टीम संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी। सभी पदाधिकारी पूर्ण समर्पण व अनुशासन के साथ काम करते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और जनसंपर्क अभियानों के जरिए पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: हरभजन बने ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला के अध्यक्ष, 13 को बनाया उपाध्यक्ष #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar