Hardoi: नेशनल हाईवे पर मधुमक्खियों का तांडव, राहगीरों पर किया हमला, गाड़ियां छोड़कर भागे लोग

हरदोई जिले के पिहानी कस्बे में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहानीखेड़ा-देवमालपुर के बीच अचानक मधुमक्खियां छिड़ जाने से राहगीरों में अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि रविवार की सुबह लगभग दस बजे आसिफ होंडा के पास मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक राष्ट्रीय राज मार्ग के राहगीरों पर हमला बोल दिया। इससे राहगीरों व बाइक चालकों आदि में भगदड़ होने लगी। बचाव के लिए काफी लोग अपने वाहन छोड़कर इधर-उधर के घरों, ढाबों और दुकानों पर आश्रय लेने लगे। तकरीबन आधे घंटे के हालात सामान्य हो सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 13:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi: नेशनल हाईवे पर मधुमक्खियों का तांडव, राहगीरों पर किया हमला, गाड़ियां छोड़कर भागे लोग #CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #SubahSamachar