Hardoi: भाजपा नेत्री के पति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, ढाबे के किनारे खड़े होने के दौरान हादसा, जांच शुरू

हरदोई जिले के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र में कन्हारी के पास ढाबे के बाहर खड़े भाजपा नेत्री के पति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई। शव के पास मिली डायरी में दर्ज नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। रविवार सुबह हुई घटना का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े। सवायजपुर कस्बा निवासी ममता वाजपेई भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। उनके पति सच्चिदानंद वाजपेयी उर्फ पप्पू (55) रविवार सुबह बाइक से अमिरता गोशाला जा रहे थे। पुत्र केशव ने बताया कि कन्हारी गांव के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के बाद वह सड़क किनारे बाइक पर खड़े थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 15:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi: भाजपा नेत्री के पति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, ढाबे के किनारे खड़े होने के दौरान हादसा, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #SubahSamachar