Hardoi Accident: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत और पत्नी समेत तीन घायल, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के गोपालिया मोड़ के पास गुरुवार शाम मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हसनपुर ज्योली निवासी शिवम (25) पुत्र रामगोपाल अपनी पत्नी निधि (24) के साथ मोटरसाइकिल से माधौगंज से घर वापस जा रहे थे। वहीं, साथ में परचल रसूलपुर निवासी रानी (28) पत्नी सुशील और निहाल (7) पुत्र सुशील भी मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी दौरान मुनौरापुर की तरफ से एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। अज्ञात बाइक सवार मोटर साइकिल छोड़ भाग गए। हादसे में शिवम, निधि, रानी और निहाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 10:48 IST
Hardoi Accident: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत और पत्नी समेत तीन घायल, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #SubahSamachar
