हरदोई: पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, खेत में पड़ा मिला रक्तरंजित शव, जांच में जुटी पुलिस

हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के घमोइया में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पत्नी का शव मकान के पड़ोस में ही स्थित खेत में पड़ा मिला। घमोइयां निवासी लल्ला सिंह मजदूरी करता था। पांच साल पहले उसकी शादी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगरा निवासी दुर्गा (24 )के साथ हुई थी। रविवार सुबह लगभग नौ बजे ग्रामीणों ने यूपी 112 पर दुर्गा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या किए जाने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 11:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरदोई: पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, खेत में पड़ा मिला रक्तरंजित शव, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #SubahSamachar