Hardoi: ससुरालियों ने दामाद और उसके माता-पिता को पीटा, लाठी-डंडों से किया हमला और गाड़ी भी तोड़ी, जांच शुरू

हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के फदुल्लापुर गांव निवासी अतुल कुमार पुत्र राजेंद्र कुशवाहा ने सुरसा थाने में दी गई तहरीर में बतापा कि पांच मार्च 2026 को सुबह 10:15 बजे वह होली मिलने अपनी ससुराल सुरसा थाने के बहरैया गांव गया था। वहां पहुंचने पर उनके सास ससुर ने उन्हें उनके साथ आए भाई व उनके माता-पिता को जमकर मारापीटा। http:// ससुरालीजनों ने उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। मारपीट की घटना का 41 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। जब घटना की सूचना देने वह सुरसा थाने जा रहे थे। रास्ते में भी घेरने की कोशिश की। थानाध्यक्ष सुरसा सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 10:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi: ससुरालियों ने दामाद और उसके माता-पिता को पीटा, लाठी-डंडों से किया हमला और गाड़ी भी तोड़ी, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #SubahSamachar