Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, चचेरा भाई घायल

गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लाइन पर सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के पदम विलापुर के पास मंगलवार की रात बाइक सवार अधेड़ समेत दो चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने अधेड़ को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने आधी रात के समय अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुआ कोली निवासी दिनेश सिंह (52) खेती करते थे। पुत्र आदर्श ने बताया कि पिता दिनेश मंगलवार की देर शाम सवायजपुर की बाजार से होली की खरीदारी करने के लिए गए थे। दिनेश के साथ उनके चचेरे भाई सुधीर सिंह (26) भी थे। खरीदारी करके दोनों गांव वापस आ रहे थे। बिना हेलमेट के बाइक दिनेश चला रहे थे। इस दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर पदम विलापुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने दिनेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने देर रात एक बजे दिनेश को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव गांव ले गए। फिर सवायजपुर पुलिस को सूचना दी। दिनेश के परिवार में पत्नी मोनी और दो पुत्र आदर्श और आदेश हैं। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरवारा गया है परिजनों की शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 23:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, चचेरा भाई घायल #CityStates #Hardoi #Kanpur #HardoiNews #UpNews #SubahSamachar