खूनी खेल: पत्नी की चाकू से आंख निकाली, ईंट से चेहरा कूचकर मारा, फिर पति ने खुद फंदा लगाकर दी जान, पढ़ें मामला

हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के कछलियनपुरवा में शनिवार शाम राजमिस्त्री ने पत्नी की नृशंस हत्या कर फंदा लगाकर खुद भी जान दे दी। घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती के बच्चों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस का दावा है कि करवा चौथ की रात हुए विवाद के बाद शनिवार शाम फिर से विवाद होने के बाद घटना हुई। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। मौके से चाकू और ईंट भी बरामद हुई है। कछलियनपुरवा निवासी लालपूत राठौर (52) राजमिस्त्री थे। गांव में उनके तीन मकान हैं। गांव स्थित नए मकान में इन दिनों वह परिवार के साथ रहते थे। शनिवार को वह काम पर गए थे। शाम लगभग 4:30 बजे घर पहुंचने के बाद पत्नी जनुका (50) से विवाद हुआ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 06:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




खूनी खेल: पत्नी की चाकू से आंख निकाली, ईंट से चेहरा कूचकर मारा, फिर पति ने खुद फंदा लगाकर दी जान, पढ़ें मामला #CityStates #Crime #Kanpur #Hardoi #UttarPradesh #KanpurNews #HardoiNews #HardoiPolice #HardoiCrimeNews #UpCrimeNews #SubahSamachar