Hardoi Accident: वाहन की टक्कर से सगे भाइयों की मौत; गेहूं की मड़ाई कराने जा रहे थे दोनों, परिजनों में कोहराम
हरदोई जिले में बेनीगंज-संडीला मार्ग पर बाइक सवार सगे भाइयों को शुक्रवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अतरौली थाना क्षेत्र के बहुती गांव निवासी राजू ( 35) खेती करते थे। उनके साढ़ू विजय कुमार का घर संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। विजय के खेत में गेहूं की फसल काटी गई थी। फसल की मड़ाई कराने के लिए शुक्रवार रात राजू अपने भाई लक्का (25) के साथ बाइक से विजय के गांव जा रहा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 08:43 IST
Hardoi Accident: वाहन की टक्कर से सगे भाइयों की मौत; गेहूं की मड़ाई कराने जा रहे थे दोनों, परिजनों में कोहराम #CityStates #Kanpur #Hardoi #UttarPradesh #HardoiCrimeNews #HardoiNews #SandilaRoadAccident #TwoBrothersDead #HardoiAccident #SubahSamachar
