UP: यमदूत बना डंपर और बिछी लाशें, पहले बाइकों की भिड़ंत, फिर सड़क पर गिरे भाइयों को रौंदा, तीन ने गंवाई जान
हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर बुधवार दोपहर बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद दोनों बाइक पर सवार चार लोग सड़क पर गिर गए। इस दौरान संडीला की तरफ से आ रहे डंपर ने चचेरे भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक की टक्कर से घायल दो लोगों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। इनमें से एक ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 06:13 IST
UP: यमदूत बना डंपर और बिछी लाशें, पहले बाइकों की भिड़ंत, फिर सड़क पर गिरे भाइयों को रौंदा, तीन ने गंवाई जान #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #HardoiRoadAccident #HardoiTripleDeath #UpTruckAccident #SubahSamachar
