Hardoi: बरात से लौटकर पंखा लगा रहा था दुकानदार, करंट की चपेट में आने से मौत, चाय लेकर पहुंची बेटी ने देखा शव
हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर गांव में पंखा लगाने के दौरान बिजली का करंट लगने से किराना दुकानदार की मौत हो गई है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी राजवीर सक्सेना (42) पुत्र स्वर्गीय रामकिशुन की गांव में किराने की दुकान है। इससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके बड़े भाई श्यामवीर सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार की रात वह गांव विक्रम पुत्र सत्यपाल राजपूत की बारात में पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में गए थे। रात करीब डेढ़ बजे वापस लौटने पर वह घर पहुंचे। उनकी पत्नी रीता एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। घर पर उनकी विवाहित बेटी श्वेता और लाली, निराली मौजूद थीं। सभी बेटियां छत पर सोने चली गईं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 12:20 IST
Hardoi: बरात से लौटकर पंखा लगा रहा था दुकानदार, करंट की चपेट में आने से मौत, चाय लेकर पहुंची बेटी ने देखा शव #CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #SubahSamachar
