Hardoi: महुआकोला में प्रतिमा स्थापना पर बवाल, पुलिस पर पथराव में महिला सिपाही समेत दो घायल, सात हिरासत में

हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महुआकोला गांव में बिना अनुमति महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिमा रखने वालों को समझने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने सख्ती करने की कोशिश की, तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। प्रतिमा हटवा कर बेनीगंज कोतवाली में रखवा दी गई है ।घटना में महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 03:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi: महुआकोला में प्रतिमा स्थापना पर बवाल, पुलिस पर पथराव में महिला सिपाही समेत दो घायल, सात हिरासत में #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #BeniganjPoliceStation #StatueDispute #StonePeltingOnPolice #SubahSamachar