Harish Rana Euthanasia: हरीश के घर में हर ओर आध्यात्मिकता की छाप, लगी इनके फोटो; सुबह-शाम पिता करते हैं ये काम
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसायटी स्थित हरीश राणा के घर में हर और आध्यात्मिक माहौल दिखाई देता है। मुख्य गेट से लेकर घर के अंदर तक प्रजापिता ब्रह्माकुमारी से जुड़े चित्र लगे हैं। ये परिवार की गहरी आस्था को दर्शाते हैं। पिता अशोक राणा नियमित रूप से सुबह और शाम ध्यान व पूजा करते हैं। शायद यही कारण है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनका विश्वास अडिग बना रहा। वह प्रतिदिन गोमाता को भोजन कराते हैं और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 09:16 IST
Harish Rana Euthanasia: हरीश के घर में हर ओर आध्यात्मिकता की छाप, लगी इनके फोटो; सुबह-शाम पिता करते हैं ये काम #CityStates #Ghaziabad #UttarPradesh #HarishRana #SubahSamachar
