हरीश राणा: आज शिफ्ट हो सकते हैं एम्स, मां बोली- फैसले के बाद लोग पूछते हैं कैसा लग रहा है; भावुक कर देगा जवाब
13 साल के संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट के इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) के फैसले के बाद शुक्रवार को एम्स में इस संबंध में बैठक हुई। शाम चार बजे तक बैठक चलने के कारण हरीश राणा को एम्स में शिफ्ट नहीं किया जा सका। उन्हें शनिवार को एम्स लेकर जाया जा सकता है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन की तरफ से हरीश के पिता अशोक राणा से संपर्क कर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की जानकारी ली गई, हालांकि उन्होंने एम्स से टीम नहीं आने के चलते इनकार कर दिया। हालांकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार से संपर्क बनाए हुए है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 13, 2026, 22:59 IST
हरीश राणा: आज शिफ्ट हो सकते हैं एम्स, मां बोली- फैसले के बाद लोग पूछते हैं कैसा लग रहा है; भावुक कर देगा जवाब #CityStates #Ghaziabad #HarishRana #Aiims #Euthanasia #SubahSamachar
