Meerut News: भारत को जानो प्रतियोगिता में हर्षित और शौर्य रहे प्रथम
मेरठ। भारत विकास परिषद गंगा शाखा ने दधीचि पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। शाखा संरक्षक लोकेश कुमार ने वंदे मातरम गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रथम ग्रुप में हर्षित प्रथम, शिखा और पीयूष द्वितीय व अनाया और विराट तृतीय स्थान पर रहे। दूसरे ग्रुप में शौर्य प्रथम, आयुष द्वितीय और आभा तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेता छात्रों को गोल्ड, सिल्वर, कांस्य मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए। शाखा उपाध्यक्ष डॉ. शशी खन्ना ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और देश के अच्छे नागरिक बनने की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजन करने का आमंत्रण दिया।शाखा संरक्षक लोकेश कुमार ने स्कूल में अच्छे अनुशासन की सराहना की और बच्चों को प्रतियोगिता में सफलता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 20:58 IST
Meerut News: भारत को जानो प्रतियोगिता में हर्षित और शौर्य रहे प्रथम #HarshitAndShauryaCameFirstInTheKnowIndiaCompetition #SubahSamachar
