Haryana Budget Session: राज्यसभा चुनाव को लेकर तीखा हंगामा, पक्ष-विपक्ष में जुबानी जंग

हरियाणा विधानसभा में बुधवार को राज्यसभा चुनाव को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी हुई, जिसमें लोकतंत्र को लेकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। विधानसभा में बहस के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने लोकतंत्र का गला घोंटा है। इसके जवाब में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं कहता हूं कि आप लोग लोकतंत्र के हत्यारे हैं। इस दौरान स्पीकर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इस पूरे मामले पर अंतिम फैसला जनता करेगी। मुख्यमंत्री सैनी ने स्पष्ट किया कि भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार संजय भाटिया थे। तीसरा उम्मीदवार निर्दलीय था। कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने सदन में प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस मुद्दे को पहले असंबंधित बताया गया, उसी पर बाद में अन्य सदस्यों को बोलने की अनुमति दे दी गई।इस पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह यह मानती है कि उसके विधायक बिकाऊ हैं। निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि उन्होंने अपनी विचारधारा से जुड़े विधायकों से चर्चा के बाद ही सतीश नांदल को मैदान में उतारा था। राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी इस सियासी घमासान ने विधानसभा का माहौल गरमा दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 08:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana Budget Session: राज्यसभा चुनाव को लेकर तीखा हंगामा, पक्ष-विपक्ष में जुबानी जंग #CityStates #Chandigarh-haryana #HaryanaAssemblyBudgetSession #HaryanaRajyaSabhaElection #NayabSaini #BhupendraHooda #SubahSamachar