हरियाणा राज्यसभा चुनाव: संजय भाटिया और कर्मवीर बौद्ध ने भरा नामांकन, सतीश नांदल की एंट्री
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध ने नामांकन भर दिया है। भाटिया के साथ सीएम नायब सैनी माैजूद रहे। वहीं सतीश नांदल बताैर निर्दलीय नामांकन करने पहुंचे हैं। उनके साथ विधायक सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून भी हैं। नांदल ने कहा कि मैं निर्दलीय नामांकन दाखिल कर रहा हूं। निर्दलीय मेरे साथ हैं। मैं कांग्रेस, इनेलो, भाजपा विधायकों से वोट मांगूंगा। सभी मेरे भाई हैं। संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 16:18 IST
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: संजय भाटिया और कर्मवीर बौद्ध ने भरा नामांकन, सतीश नांदल की एंट्री #CityStates #Chandigarh-haryana #HaryanaRajyaSabha #NominationLastDay #BjpSanjayBhatia #CongressDiscussion #HaryanaElectionNews #RajyaSabhaElection2026 #HaryanaPolitics #SubahSamachar
