IGRS: हाथरस जिले को मिला यूपी में तीसरा स्थान, सिकंदराराऊ-सासनी तहसील को मिले 100 में से 100 अंक

जनसुनवाई पोर्टल और हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद हाथरस ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। अप्रैल की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार जिले को प्रदेश की रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते जिले ने 97.14 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। तहसीलों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सिकंदराराऊ और सासनी तहसील संयुक्त रूप से शीर्ष पर रही हैं। दोनों तहसीलों ने 100 में से 100 अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा जमाया। सादाबाद तहसील ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ 94वीं और हाथरस सदर तहसील ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ 194वीं रैंक हासिल की है। डीएम कार्यालय ने मुख्यमंत्री कार्यालय और उच्चाधिकारियों से प्राप्त सी-श्रेणी (खराब श्रेणी) के संदर्भों को शून्य रखने में सफलता पाई है, जिससे रैंकिंग में सुधार हुआ है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि का श्रेय अधीनस्थ अधिकारियों की सक्रियता को दिया है और खराब प्रदर्शन करने वाली तहसीलों को कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 11:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IGRS: हाथरस जिले को मिला यूपी में तीसरा स्थान, सिकंदराराऊ-सासनी तहसील को मिले 100 में से 100 अंक #CityStates #Hathras #UttarPradesh #IgrsPortal #JansunwaiPortal #HathrasDistrict #SikandraRaoHathras #SasniHathras #HathrasNews #SubahSamachar