Dausa News: दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, मातम में बदली खुशियां; बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। कंटेनर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, यह हादसा रामपुरा गांव के पास उस समय हुआ, जब उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के मंगलपुर गांव निवासी एक परिवार शादी की रस्म पूरी करने के बाद खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे कंटेनर से उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों ने गंवाई जान इस दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय गौरव नायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई श्याम सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बच्चों के सिर से उठा पिता का साया मृतकों के चाचा चिंटू नायक ने बताया कि उनके पिता रामस्वरूप नायक का पहले ही निधन हो चुका था। ऐसे में परिवार की पूरी जिम्मेदारी दोनों भाइयों पर थी। श्याम सिंह के तीन छोटे बच्चे और एक बेटी हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। ये भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में महिला और बच्चे समेत तीन की मौत, 30 लोग घायल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां, पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बच्चे भी गहरे सदमे में हैं। आसपास के लोग और रिश्तेदार लगातार परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस हादसे को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 15:53 IST
Dausa News: दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, मातम में बदली खुशियां; बच्चों के सिर से उठा पिता का साया #CityStates #Dausa #Rajasthan #DausaNews #DausaRoadAccident #TwoBrothersDiedInCrash #ManoharpurHighwayAccident #ContainerScorpioCollision #KhatuShyamJiReturnAccident #FamilyTragedyRajasthan #SubahSamachar
