Meerut:तीन साल की लापरवाही पर प्रधानाध्यापिका निलंबित, कार में बैठकर लगाती हाजिरी, स्कूल निरीक्षण में खुली पोल

मेरठ विकास क्षेत्र रजपुरा के प्राथमिक विद्यालय समयपुर में लगातार अनियमितताओं और लापरवाही के आरोपों के बाद प्रधानाध्यापिका पूनम रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बीएसए आशा चौधरी ने निरीक्षण रिपोर्ट और प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर यह कार्रवाई की। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा जबकि जांच पूरी होने तक उन्हें प्राथमिक विद्यालय कस्तला से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने 16 अप्रैल को निरीक्षण किया था। इसमें 164 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 114 छात्र उपस्थित मिले। सात शिक्षिकाओं में चार शिक्षिकाएं उपस्थित थीं जबकि प्रधानाध्यापिका पूनम रानी 14, 15 और 16 अप्रैल को बिना सूचना अनुपस्थित रहीं। सहायक अध्यापिका नेहा त्यागी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बावजूद विद्यालय में मौजूद नहीं थीं। विद्यालय के मुख्य गेट पर नाम और यू-डायस कोड प्रदर्शित नहीं था। यह भी पढ़ें:मिशन 2027:बंगाल के बाद UP फतह की तैयारी, बूथों पर बढ़ी सक्रियता, संगठन को धार देने मैदान में उतरे बड़े नेता

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 12:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut:तीन साल की लापरवाही पर प्रधानाध्यापिका निलंबित, कार में बैठकर लगाती हाजिरी, स्कूल निरीक्षण में खुली पोल #CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #समयपुरप्राथमिकविद्यालय #प्रधानाध्यापिकानिलंबित #स्कूलनिरीक्षणमेरठ #बेसिकशिक्षाविभाग #विद्यालयअनियमितता #स्कूललापरवाहीमामला #MeerutNews #PrimarySchoolNegligence #HeadmistressSuspended #SubahSamachar