Noida News: अमरनाथ यात्रा के लिए 212 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल के 20 नंबर कमरे में शनिवार को 212 लोगों ने अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इसके अलावा ओपीडी में कुल 3,055 मरीज इलाज करवाने पहुंचे। अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि 2,112 मरीजों ने आभा आईडी के माध्यम से पंजीकरण करवाया था। 12 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन हुए और जनरल ओटी में 7 माइनर व 6 मेजर सर्जरी की गई। कुत्ते काटने के मामले में 289 मरीजों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई जिसमें 68 मरीज पहली डोज वाले थे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 20:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: अमरनाथ यात्रा के लिए 212 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण #HealthCheck-upOf212PeopleForAmarnathYatra #SubahSamachar