Jind News: दो गर्भवतियों की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच शुरू
जींद। नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान दो गर्भवती महिलाओं की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की दो स्तर पर जांच होगी। इसमें कम्यूनिटी बेस और ऑडिट बेस जांच शामिल है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि नियमित स्वास्थ्य जांच के बावजूद किस स्तर पर चूक हुई।बख्शी मोहल्ला निवासी असीमा (35) और श्याम नगर निवासी पूजा (30) दोनों आठ माह की गर्भवती थीं। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में भर्ती करने के बाद चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया लेकिन कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की प्रत्येक माह रक्तचाप, रक्त जांच सहित कई तरह की नियमित जांच की जाती है। ऐसे में यह देखा जाएगा कि कहां किसी स्तर पर लापरवाही या स्वास्थ्य संबंधी जटिलता तो कारण नहीं बनी। चिकित्सकों के अनुसार दोनों महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। विभागीय टीम रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 19:43 IST
Jind News: दो गर्भवतियों की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच शुरू #HealthDepartmentLaunchesProbeIntoDeathsOfTwoPregnantWomen #SubahSamachar
