Jammu News: जीएमसी में कैंसर रोगियों के लिए नई जांच सुविधाएं जल्द
-मरीजों को मिलेगी राहत, आर्थिक बोझ में भी आएगी कमी अमर उजाला ब्यूरोजम्मू। जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) स्थित पैथालॉजी विभाग में जल्द ही कैंसर रोगियों के लिए नई उन्नत जांचें शुरू होने वाली हैं। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जांच के लिए आवश्यक मशीनें आ चुकी हैं। विभागाध्यक्ष पैथालॉजी डॉ. ज्योत्सना सूरी ने बताया कि इसी माह महत्वपूर्ण जांचें शुरू कर दी जाएंगी।फिलहाल कैंसर रोगियों का इलाज राज्य कैंसर संस्थान और राजकीय मेडिकल कॉलेज में किया जाता है। नई जांचों के शुरू होने के बाद रोग की सटीक स्टेज, प्रगति और दवा की सही डोज निर्धारित करना आसान होगा। विशेष रूप से ब्लड कैंसर के मरीजों को अब तक कई जांचें निजी लैब में करानी पड़ती थीं जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता था। नई सुविधाओं के साथ मरीजों और उनके परिवारों पर यह भार कम होगा। कई जांचें राज्य कैंसर संस्थान और कई जीएमसी में उपलब्ध होंगी।डॉ. सूरी ने कहा कि कौन-कौन सी जांचें उपलब्ध होंगी, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।---------
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 18, 2026, 02:45 IST
Jammu News: जीएमसी में कैंसर रोगियों के लिए नई जांच सुविधाएं जल्द #HealthNews #SubahSamachar
