Noida News: गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने
यमुना सिटी (संवाद)। बीते दिनों हुई बारिश के बाद लगातार तेज धूप निकल रही है जिसके कारण तापमान और उमस फिर बढ़ गई है। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों को पूरे दिन परेशान होना पड़ रहा है। यमुना सिटी में रविवार को पूरे दिन तेज धूप रही और गर्मी का असर बढ़ गया है। अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। बिजली कटौती का असर घरेलू कामकाज के साथ-साथ छोटे दुकानदारों पर भी पड़ रहा है। लो वोल्टेज के कारण लोगों के कूलर और एसी भी काम नहीं कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 18:54 IST
Noida News: गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने #HeatAndHumidityLeftPeopleSweatingProfusely. #SubahSamachar
