Kangra News: कांगड़ा में बढ़ी गर्मी, बाजारों में तरबूज-खरबूजे की बहार

नारियल पानी और ठंडे पेयों की मांग तेज, कीमतों में 10 रुपये तक उछालपहले 70 रुपये और अब 80 से 90 रुपये में बिक रहा एक नारियलसंवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ों में भी गर्मी ने दस्तक दे दी है। एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी से कांगड़ा के बाजारों का रंग-रूप भी बदलने लगा है। सर्दियों की सुस्ती को पीछे छोड़ते हुए अब मंडियों में तरबूज, खरबूजा और अन्य मौसमी फलों की बहार दिखाई देने लगी है। दूरदराज़ के इलाकों से आने वाले ये रसीले फल न केवल गर्मी से राहत दे रहे हैं, बल्कि बाजारों में रौनक भी बढ़ा रहे हैं।दोपहर की तपती धूप में लोग अब ठंडी तासीर वाले फलों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। खासतौर पर तरबूज, गन्ने का रस, नींबू पानी सहित अन्य उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही नारियल पानी भी लोगों की पसंद बनता जा रहा है। बढ़ती मांग का असर कीमतों पर भी पड़ा है। जहां पहले एक नारियल 70 रुपये में मिलता था, अब वही 80 से 90 रुपये में बिक रहा है। नारियल विक्रेताओं को हरा नारियल मंडी से ही 75 रुपये में मिल रहा है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अधिकत्तर लोग खरीदारी करने के लिए शाम के समय ही दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दिन की तेज धूप में लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। वहीं बाजार में गन्ने का रस 30 रुपये गिलास, नींबू 300 रुपये किलो के करीब, तरबूज 30 से 40 रुपये किलो और खरबूजा 60 रुपये किलो बिक रहा है। गन्ना विक्रेता सोनू, नारियल विक्रेता बबलू ने बताया कि जितनी गर्मी बढ़ती जाएगी ठंडे और प्राकृतिक पेय पदार्थों की मांग उतनी ही तेज होगी। नारियल पानी और गन्ने का रस भी शरीर को ठंडा रखने और तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। इसके चलते लोग गर्मी में अधिक पीना पसंद करते हैं।कोट्सधर्मशाला में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले तीन से चार दिन से तेज धूप पड़ रही है। इसके कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। -सोहन लाल, ग्राहक, धर्मशालालगातार बढ़ रही गर्मी के कारण ठंडे पदार्थों की मांग बढ़ रही है। मौसम गर्म होने के कारण नारियल पानी सहित अन्य उत्पादों की मांग बढ़ गई है। - पंकज, ग्राहक, धर्मशालापहाड़ों में भी अब गर्मी बढ़ने लग गई है। इसके चलते दुकानों पर ठंडे पदार्थों के दामों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में 70 रुपये में मिलने वाला नारियल पानी 80 रुपये में खरीदा है। - आकृति, ग्राहक सोहन लाल सोहन लाल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 18:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: कांगड़ा में बढ़ी गर्मी, बाजारों में तरबूज-खरबूजे की बहार #HeatRisesInKangra #WatermelonAndMelonAreAvailableInTheMarkets #SubahSamachar