तप रहा इंदौर: गर्म थपेड़ों से जनजीवन आहत, लगातार दूसरे दिन पारा 43.6 डिग्री, कुछ दिनों यूं रहेगी तपन
मालवा-निमाड़ प्रचंड गर्मी से झुलस रहा है। इंदौर में लगातार दूसरे दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा। वहीं, मंगलवार की रात इंदौर में प्रदेश की सबसे गर्म रात रही। इस रात न्यूनतम तापमान 30.2 रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। वैसे तो जेठ महीने के आरंभ से ही गर्मी के तीखे तेवर हो जाते हैं पर इस बार कुछ अधिक ही गर्म दिनों के साथ रातें भी गर्म हो रही हैं। दिन में बाजार सूने हो रहे हैं। गर्मी का ये आलम है कि पक्षी भी पेड़ों पर दुबके बैठे हैं और संध्या को कुछ ठंडा वातावरण होने का इंतजार करते हैं। अभी गर्मी का नौतपा आरंभ होने में 12 दिन शेष हैं, यदि यही हाल रहा तो नौतपे की तीखे तेवर की कल्पना जा सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 23:34 IST
तप रहा इंदौर: गर्म थपेड़ों से जनजीवन आहत, लगातार दूसरे दिन पारा 43.6 डिग्री, कुछ दिनों यूं रहेगी तपन #CityStates #MadhyaPradesh #Indore #SubahSamachar
