Mandi News: एचआरटीसी कर्मचारियों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

सुंदरनगर में की गेट मीटिंग, बनाई रणनीति 25 जून से हड़ताल पर जाने का किया एलानसुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर यूनिट में बुधवार को स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर और ड्राइवर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में गेट मीटिंग की गई। इसमें कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई और मांगें पूरी न होने पर 25 जून से प्रदेशव्यापी चक्का जाम करने की चेतावनी दी।यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि चालक-परिचालकों को पिछले 75 माह का नाइट ओवरटाइम भुगतान अब तक नहीं मिला है। इसके अलावा छठे वेतन आयोग के एरियर की 50 हजार रुपये की किस्त अन्य सरकारी कर्मचारियों को जारी किए जाने के बावजूद एचआरटीसी कर्मचारियों को नहीं दी गई है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि 24 जून की रात 12 बजे तक बकाया राशि कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं की गई तो 25 जून से प्रदेशभर में एचआरटीसी बसों का संचालन प्रभावित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए सरकार और निगम प्रबंधन जिम्मेदार होंगे। गेट मीटिंग में स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के सह सचिव ओम प्रकाश, ड्राइवर यूनियन सुंदरनगर यूनिट के प्रधान हेम सिंह, सचिव कमल किशोर, गौरव, प्रवीण चंदेल, पीतांबर लाल, बृज लाल, हंसराज, सुरेंद्र पाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: एचआरटीसी कर्मचारियों ने दी चक्का जाम की चेतावनी #HeldAGateMeetingInSundarnagarAndDevisedAStrategy. #SubahSamachar