Himcare: हिमकेयर योजना में निजी अस्पतालों का भुगतान रोकने के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमकेयर योजना के तहत निजी अस्पतालों के भुगतान पर रोक लगाने के राज्य सरकार के फैसले पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि विजिलेंस जांच का हवाला देकर भुगतान रोकना उसके पिछले आदेशों का उल्लंघन है। मामले की सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने स्वास्थ्य सचिव की ओर से 30 मई 2026 को जारी पत्र अदालत के समक्ष रखा। इस पत्र में कहा गया है कि विजिलेंस जांच पूरी होने तक निजी अस्पतालों को हिमकेयर योजना के तहत कोई भुगतान नहीं किया जाएगा, जबकि सरकारी अस्पतालों को भुगतान जारी रहेगा। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने इस फैसले पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है कि अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 19:21 IST
Himcare: हिमकेयर योजना में निजी अस्पतालों का भुगतान रोकने के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक #CityStates #Shimla #Himcare #SubahSamachar
