हिमाचल: 4900 मेधावी विद्यार्थियों के खातों में आज आएंगे 16-16 हजार रुपये, सरकार ने लिया फैसला

हिमाचल प्रदेश के 4,900 मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में मंगलवार को 16-16 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी। प्रदेश सरकार ने पूर्व की डिजिटल डिवाइस वितरण व्यवस्था में बदलाव करते हुए अब विद्यार्थियों को सीधे धनराशि देने का निर्णय लिया है। इसके तहत पात्र छात्र आवश्यकता के अनुसार लैपटॉप, टैबलेट या अन्य डिजिटल उपकरण खरीद सकेंगे। शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 4,900 विद्यार्थियों की सूची तैयार कर इलेक्ट्राॅनिक्स काॅरपोरेशन को भेज दी है। मंगलवार को लाभार्थियों के खातों में राशि जमा कर दी जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: 4900 मेधावी विद्यार्थियों के खातों में आज आएंगे 16-16 हजार रुपये, सरकार ने लिया फैसला #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalMeritoriousStudents #SubahSamachar