हिमाचल: 500 रोबोटिक सर्जन तैयार, सीएम सुक्खू ने पीजी की 320 अतिरिक्त सीटों के लिए नड्डा से मांगा सहयोग
एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जहां राष्ट्रपति का बिलासपुर आने पर आभार और स्वागत किया। वहीं हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक बनाने का रोडमैप उनके सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी शुरू कर दी गई है और करीब 500 रोबोटिक सर्जन तैयार किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से प्रदेश में 320 अतिरिक्त पीजी सीटें बढ़ाने के लिए सहयोग मांगा। कहा कि प्रदेश में कैंसर और सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद हिमाचल के लोगों को बेहतर और आधुनिक उपचार प्रदेश में ही उपलब्ध करवाना है। पहले प्रदेश में मेडिकल पीजी की केवल 270 सीटें थीं। अब 320 अतिरिक्त पीजी सीटें बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 18:59 IST
हिमाचल: 500 रोबोटिक सर्जन तैयार, सीएम सुक्खू ने पीजी की 320 अतिरिक्त सीटों के लिए नड्डा से मांगा सहयोग #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Bilaspur #HpRoboticSurgeons #CmSukhuStatement #SubahSamachar
