हिमाचल विधानसभा सत्र: 1190 आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं बिजली की सुविधा, शांडिल ने लिखित उत्तर में दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश के 1190 आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बिजली सुविधा से वंचित हैं। यह जानकारी प्रश्नकाल के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। प्रदेश में वर्तमान में 18,925 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। मंत्री ने बताया कि प्रदेश के कुल आंगनबाड़ी केंद्रों में से 8,417 सरकारी भवनों और 10,508 निजी भवनों में संचालित हो रहे हैं। 31 जुलाई 2026 तक राज्य में 18,549 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 17,990 सहायिकाएं कार्यरत थीं। लिखित जवाब में बताया गया कि सरकारी भवनों में चल रहे 8,417 केंद्रों में से 5,378 में बिजली कनेक्शन उपलब्ध हैं। 1,849 केंद्रों में बिजली की सुविधा है लेकिन कनेक्शन नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 24, 2026, 18:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल विधानसभा सत्र: 1190 आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं बिजली की सुविधा, शांडिल ने लिखित उत्तर में दी जानकारी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalAssemblyMonsoonSession #SubahSamachar