Himachal Budget 2026: मेडिकल कॉलेजों के पीजी जूनियर रेजिडेंट को बजट से स्टाइपेंड बढ़ने की आस

हिमाचल प्रदेश के इदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज और जिला सिरमौर के डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पीजी के जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों को प्रदेश सरकार के वार्षिक बजट 2026-27 से स्टाइपेंड में वृद्धि किए जाने की आस है। आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज व नाहन मेडिकल कॉलेज के करीब आठ सौ से अधिक जूनियर रेजिडेंट ही अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर वार्ड और ओपीडी में कंसलटेंट चिकित्सकों के साथ अस्पताल में आने वाले मरीजों के उपचार समय से करने में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका का निभाते हैं। इनके योगदान को देखते हुए ही आरडीए आईजीएमसी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्टीमुलस 2025 में उठाई गई स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को मानते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंच से बाकायदा घोषणा भी की थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 19, 2026, 20:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal Budget 2026: मेडिकल कॉलेजों के पीजी जूनियर रेजिडेंट को बजट से स्टाइपेंड बढ़ने की आस #CityStates #Shimla #HimachalBudget2026 #SubahSamachar