हिमाचल कैबिनेट विस्तार: सुंदर ठाकुर मंत्री, आशीष बुटेल हो सकते हैं विस उपाध्यक्ष, पीएसी बैठक में होगा मंथन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण राजनीतिक फैसलों को लेकर 16 और 17 अगस्त को कसौली में प्रस्तावित पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) की दो दिवसीय बैठक अहम मानी जा रही है। प्रदेश मंत्रिमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे मंत्री पद पर कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कसौली में इन दोनों नियुक्तियों को लेकर शीर्ष नेतृत्व की सहमति बनने के बाद अंतिम मुहर लग सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 22:51 IST
हिमाचल कैबिनेट विस्तार: सुंदर ठाकुर मंत्री, आशीष बुटेल हो सकते हैं विस उपाध्यक्ष, पीएसी बैठक में होगा मंथन #CityStates #Shimla #HimachalCabinetExpansion #SubahSamachar
