Himachal News: सीबीआई कर सकती है बहुचर्चित चेस्टर हिल मामले की जांच, जुटा रही जानकारी
हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित चेस्टर हिल्स भूमि एवं हाउसिंग परियोजना मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जा सकती है। एजेंसी चेस्टर हिल्स भूमि एवं हाउसिंग परियोजना को लेकर जानकारी जुटा रही है। मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान प्रदेश हाईकोर्ट राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और कार्मिक मंत्रालय सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर चुका है। अदालत पहले ही सीबीआई और ईडी से भी इस मामले में जवाब तलब कर चुकी है।सूत्रों के अनुसार मामले की प्रकृति और आरोपों के दायरे को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपे जाने की संभावना है। इसी क्रम में सीबीआई ने भी अपने स्तर पर मामले से संबंधित प्रारंभिक जानकारियां एकत्रित करनी शुरू कर दी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 22:30 IST
Himachal News: सीबीआई कर सकती है बहुचर्चित चेस्टर हिल मामले की जांच, जुटा रही जानकारी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #ChesterHillCase #SubahSamachar
