हिमाचल प्रदेश: मैक्लोडगंज में पांच माह से बिना वीजा रह रहा चीन का नागरिक पकड़ा, चीनी पुलिस में दे चुका सेवाएं
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की नगरी मैक्लोडगंज में हिमाचल पुलिस ने एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ बिना वैध भारतीय वीजा के लंबे समय तक भारत में ठहरने के आरोप में मैक्लोडगंज पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसकी गतिविधियां जासूसी से जुड़ीं तो नहीं हैं। जांच के दौरान उसके बैंक खाते में लगभग चार लाख चीनी युआन की राशि पाई गई है। उसके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। वह करीब पांच माह से मैक्लोडगंज के समीप एक गांव में किराये के मकान में रह रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चीन पुलिस में अपनी सेवाएं दे चुका है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 02, 2026, 21:30 IST
हिमाचल प्रदेश: मैक्लोडगंज में पांच माह से बिना वीजा रह रहा चीन का नागरिक पकड़ा, चीनी पुलिस में दे चुका सेवाएं #CityStates #Dharamshala #Shimla #HimachalPradesh #McleodGanjChineseNationalArrested #McleodGanjVisaOverstayChinese #DharamshalaChineseCitizenDetained #HimachalChineseEx-policeArrested #McleodGanjEspionageProbeChinese #KangraChineseArrestedDalaiLamaArea #SubahSamachar
