हिमाचल: विधायक सुंदर ठाकुर को साथ लेकर दिल्ली पहुंचे सीएम सुक्खू, कैबिनेट विस्तार पर निगाहें
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को साथ लेकर सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए। मूसलाधार बारिश के कारण उनका हेलिकाॅप्टर उड़ान नहीं भर सका। सीएम सुक्खू मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। अब सबकी नजरें कैबिनेट विस्तार पर हैं। वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी नई दिल्ली गए हैं। रोहित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे, लेकिन दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ उनकी मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी की रणनीति पर बात करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 28, 2026, 21:52 IST
हिमाचल: विधायक सुंदर ठाकुर को साथ लेकर दिल्ली पहुंचे सीएम सुक्खू, कैबिनेट विस्तार पर निगाहें #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalCabinetExpansion #SubahSamachar
