Shimla: नीट पेपर लीक के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन देगी कांग्रेस, सभी जिला अध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमारने प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को देश में सीबीएसई परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में 1 और 2 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों को इस अभियान को लेकर दिशा- निर्देश जारी किए हैं। बताया गया है कि जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों के उपायुक्तों के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजें। उन्होंने कहा कि यह ज्ञापन देश की परीक्षा प्रणाली की अखंडता की रक्षा करने में केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री की कथित विफलताओं के विरोध में दिया जाएगा। जिंटा ने कहा कि देश भर में लगभग 24 लाख छात्र नीट परीक्षा में शामिल हुए थे, लेकिन पेपर लीक विवाद और मूल्यांकन प्रक्रिया में बार-बार सामने आई अनियमितताओं के कारण लाखों छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक तनाव और चिंता का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सीबीएसई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठे सवालों ने छात्रों और अभिभावकों के विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, कुप्रबंधन और परीक्षा संबंधी लगातार सामने आ रही अनियमितताएं देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाती हैं। जिंटा ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय केंद्रीय शिक्षा मंत्री विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ निराधार और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 15:56 IST
Shimla: नीट पेपर लीक के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन देगी कांग्रेस, सभी जिला अध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी #CityStates #Shimla #HimachalCongress #SubahSamachar
