हिमाचल: मनाली से 50 किमी कम होगी लेह की दूरी, बनेंगी तीन और सुरंगें

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में चीन, पाकिस्तान से लगती सीमाओं पर सामरिक मजबूती बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार पश्चिमी हिमालय में सुरंगों का जाल बिछाने जा रही है। अटल टनल, जोजिला टनल और प्रस्तावित शिंकुला टनल के बाद अब मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर तीन नई बड़ी सुरंगों के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद मनाली-लेह सामरिक मार्ग वर्षभर यातायात के लिए खुला रहेगा, इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना की आवाजाही और रसद आपूर्ति पहले से अधिक सुदृढ़ हो जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जोजिला टनल के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम के दौरान मनाली-लेह मार्ग पर तीन नई रणनीतिक सुरंगों की योजना की जानकारी दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 20:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: मनाली से 50 किमी कम होगी लेह की दूरी, बनेंगी तीन और सुरंगें #CityStates #Shimla #ManaliLehRoad #SubahSamachar