हिमाचल: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे हिमाचल के शिक्षण संस्थान, सरकार ने लिया फैसला
हिमाचल प्रदेश के सरकारी शिक्षण संस्थान जल्द ही सौर ऊर्जा से जगमगाते नजर आएंगे। प्रदेश सरकार ने बिजली पर होने वाले भारी खर्च को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के स्कूलों, महाविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह पहल केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत की जाएगी, जिससे शिक्षण संस्थानों की ऊर्जा जरूरतें काफी हद तक सौर ऊर्जा से पूरी हो सकेंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 22:25 IST
हिमाचल: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे हिमाचल के शिक्षण संस्थान, सरकार ने लिया फैसला #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #PmSuryaGharYojna #SubahSamachar
